भगवा पद यात्रा का शुभारंभ
जशपुर जिला सन बगीचा क्षेत्र खुड़िया पाठ क्षेत्र दीवान साहब की निकली रैली भगवा पद यात्रा खुड़िया पाठ क्षेत्र हराडिपा से झारखंड बॉर्डर शंख नदी तक निकली।
ज्ञात हो कि खुड़िया पाठ क्षेत्र दीवान श्री प्रदीप नारायण सिंह ने भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष में भगवा पदयात्रा निकाली है श्री प्रदीप नारायण सिंह ने कहा कि 70 वर्षो से मर्यादा श्री राम पुरुषोत्तम जी का भव्य मंदिर का राह निहार रहे हैं वह सपना आज सभी के अथक प्रयासों से सकार हुआ है।
इस खुशी में दिलीप सिंह जूदेव के दत्तक पुत्र खुड़िया पाठ क्षेत्र दीवान श्री प्रदीप नारायण सिंह के द्वारा सैकड़ों आदमी की संख्या में भगवा पद यात्रा का शुभारंभ खुड़िया पाठ क्षेत्र गढ़ में मां भगवती मंदिर के प्रांगण से निकलकर जशपुर जिले की ओर एक गांव गली मोहल्ले से गुजरते हुए झारखंड बॉर्डर शंख नदी तक जाएगी।
अन्य सम्बंधित खबरें