खुड़िया दीवान की ‘भगवा यात्रा’ में भगवामय हो रहा जशपुर...उमड़ा... - CG Sandesh

खुड़िया दीवान की ‘भगवा यात्रा’ में भगवामय हो रहा जशपुर...उमड़ा जनसैलाब….

गांवों से होते अब खुड़िया दीवान की “भगवा यात्रा” रविवार को संन्ना क्षेत्र में पहुंचा। इस कार्यक्रम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि, जैसे-जैसे भगवा यात्रा आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे जशपुर में भगवा अपने पूरे रंग में दिखेगा। संन्ना में जिस तरह खुड़िया दीवान के साथ गांव के लोग निकले हैं, उसे देखकर यही लग रहा है, कि भगवा का एक नया चेहरा उदय हो गया है, जो जशपुर जिले के जनजातीय समुदाय क लोगों को अपने साथ ले रहा है।

दरअसल यह कहने का तात्पर्य यही है कि खुड़िया दीवान के साथ जिस तरह का जनसैलाब उमड़ रहा है, वो कहने के लिए पर्याप्त है कि भगवा का उदय हो चुका है। बता दें कि यह भगवा यात्रा पिछले महीनों से प्रारम्भ हुई है। खुड़िया क्षेत्र से शुरू हुई है और इसे झारखंड बॉर्डर शंख तक पहुंचना है।
बता दें कि खुड़िया दिवान अपने भगवा यात्रा के साथ रविवार को सन्ना क्षेत्र के सभी हिंदू धार्मिक स्थलों पर जाएगें। जहां वह पूजा-अर्चना कर भगवा स्थापित करेंगे। इसके साथ खुड़िया दिवान के साथ हर गांव में भगवा यात्रा के साथ धार्मिक स्थल एवं आस्था केंद्रों में स्थापित किया जा रहा है। इस भगवा पद यात्रा में 7 से 8 हजार लोग सम्मिलित हुए हैं।

हम आपको बता दें कि रविवार को15 किलोमीटर की यात्रा है और इसे गट्टी होते हुए छिपातला तक पहुंचना है। हम आपको या बता दें कि गट्टी में यहां स्थानीय आदिवासी जनजातीय समुदाय का मानना है कि यहां भगवान राम के चरण पड़े थे, और उनके पांव के निशान आज भी मौजूद है। वहीं छिपातला में अंग्रेजों के आक्रमण के बाद यहां खुड़िया दिवान के पुर्वजों और जनजातीय समुदाय ने युध्द लड़ा था और अंग्रेजों को पीछे खदेड़ दिया था।


अन्य सम्बंधित खबरें