राजधानी रायपुर में युवती के घर घुस कर मारपीट..मकान मालिक पर ... - CG Sandesh

राजधानी रायपुर में युवती के घर घुस कर मारपीट..मकान मालिक पर लगाया गम्भीर आरोप ..फिर भी पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट...!

राजधानी से बेहद शर्मनाक कर देने वाली घटना सामने आयी है | अपाहिज माता के साथ निवास कर रही युवती से मारपीट कर कपडे फाड़े गए है | दरअसल, अवन्ति विहार में अपाहिज माता के साथ निवास कर रही युवती ने अपने मकान मालिक पर आरोप लगाया है | युवती का कहना है की- मकान मालिक अजय लालवानी व उसकी पत्नी द्वारा जबरदस्ती घर मे प्रवेश कर उसके शरीर के निजी हिस्सो पर टारगेट करते हुए मारपीट करते हुए कपड़े फाड़े गए है|

युवती के पास घटना के कुछ वीडियो भी मौजूद है| जिसके बाद भी पुलिस द्वारा उल्टा युवती के खिलाफ ही मामला दर्ज करने की बात कही जा रही है, जो कि घोर निंदनीय है| मकान मालिक अजय लालवानी द्वारा ऊंची पहुँच बताकर युवती को जान से मरवा देने की भी धमकी दी गयी है|

खम्हारडीह थाना पुलिस द्वारा नाम मात्र की कार्यवाही करते हुए मामूली धाराओं में ही अपराध दर्ज करने की बात कही जा रही है| पीड़ित युवती ने वीडियो जारी करते हुए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से मदद मांगी है| बता दें की युवती मेक-अप आर्टिस्ट है और बतौर ब्यूटिशियन राजधानी रायपुर के कई निजी टीवी चैनलो में कार्य कर चुकी है।


अन्य सम्बंधित खबरें