दर्दनाक सड़क दुर्घटना...रोड पर खड़े ट्रेलर के पीछे जा टकराया,... - CG Sandesh

दर्दनाक सड़क दुर्घटना...रोड पर खड़े ट्रेलर के पीछे जा टकराया, युवक की मौके पर हो गई मौत .

खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है । देर रात घर लौटते वक्त एक युवक रोड पर खड़े ट्रेलर के पीछे जा टकराया जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। परिजन के शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मो.शाहिद अंसारी निवासी पठान पारा खरसिया जो 9 जनवरी को सुबह अपने पिता की बाइक लेकर जीआर मोटर्स देहजरी में हेल्पर का काम करने गया था जो 10 जनवरी की रात 1:30 बजे मोटरसाइकिल से वापस अपना घर आ रहा था।

तभी देहजरी छाल रोड के पास ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एल ए 7355 के चालक द्वारा रोड पर लापरवाही पूर्वक बिना संकेतक लाइट जलाए ट्रेलर को खड़ा किया गया था जिसके पीछे मृतक जा टकराया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


अन्य सम्बंधित खबरें