news-details

छतीसगढ़ में खेत की जुताई के दौरान मिले 2 किलो चांदी के सिक्के, अरबी में कुछ लिखा देखकर चकराया किसान....जाने क्यों पैसे को छूने तक राजी नही था किसान...

जगदलपुर/तोकापाल ब्लॉक के तीतर गांव में रहने वाले किसान को field plowing के दौरान 2 किलो चांदी के सिक्के मिले। field में मिले सिक्के एक बेहद सुंदर बर्तन में भरे थे। field plowin के बाद वह बर्तन को घर लेकर आया। पहले तो उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में जब खबर फैलने लगी तो उसने तहसीलदार को सारे सिक्के सौंप दिए। सोमवार को तहसीलदार पुरातत्व विभाग को ये सारे सिक्के सौंपेंगे।


क्या है पूरा मामला:-

दरअसल घाट धनोरा पंचायत के तीतर गांव में रहने वाले किसान हरि सिंह दो दिन पहले खेत की जुताई ट्रैक्टर से कर रहे थे। अचानक जुताई के दौरान उसे उसके खेत में एक बेहद सुंदर बर्तन मिला। वह उस अद्भुत बर्तन को अपने घर लाया।

छूने को तैयार नहीं थे घर वाले:-

पहले तो घर वाले इसे देवी प्रकोप मानते हुए इस बर्तन को ही नहीं छू रहे थे। बाद में गांव वालों के कहने पर इसे एक पत्थर की सहायता से तोड़ा गया, तो उसमें 2 किलो चांदी के सिक्के निकले। अरबी में कुछ लिखा देखकर किसान चकराया । इसे देखते ही गांव के लोग खुसुर-फुसुर करने लगे। इससे किसान और भी डर गया। जब उसकी समझ में कुछ नहीं आया, तो उसने सारे सिक्के उठाए और लेकर तहसीलदार के पास जा पहुंचा। उसने सिक्के तहसीलदार को सौंप दिए। तहसीलदार ने किसान की ईमानदारी की सराहना की।

सोमवार को देंगे पुरातत्व विभाग को:-

वहीं तहसीलदार ने बताया कि सिक्के पर अरबी में कुछ लिखा हुआ है। जिसके चलते सिक्के मुगलकाल के लग रहे हैं। सोमवार को इन सिक्के को पुरातत्व विभाग को सौंप दिया जाएगा। जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञ ही बता सकेंगे कि ये कब के सिक्के हैं ? ये सिक्के किस राजा के शासनकाल में चलते थे?




अन्य सम्बंधित खबरें