बागबाहरा : ट्रेक्टर के चपेट में आकर मोटर सायकल सवार की मौत.
थाना बागबाहरा अंतर्गत अरिहन्त राईस मिल के पास ट्रेक्टर के चपेट में आकर मोटर सायकल सवार की मौत होने पर मामला दर्ज किया है.
पुलिस द्वारा मर्ग जांच में पाया कि मृतक छत्तर सिंह पिता सम्पत सिंह ठाकुर उम्र 45 साल, खदरही नवाडीह थाना बागबाहरा जिला महासमुंद 27 दिसम्बर 2020 के शाम बजे के आसपास अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 2912 से अपने भांजी ग्राम मातगुडा के सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर खदरही नवाडीह वापस आ रहा था कि एनएच 353 मेन रोड मौलीमुडा अरिहन्त राईस मिल के पास ट्रेक्टर क्रमांक CG 04 DT 7634 का चालक लिलेश्वर राजपूत अपने ट्रेक्टर में मिट्टी भरकर कौशल बरिहा के खेत में ले जाते समय तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 2912 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.
जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से छत्तर सिंह ठाकुर की मौके पर मौत हो गया. मामले की मर्ग जांच पर आरोपी ट्रेक्टर चालक लिलेश्वर राजपूत के विरूद्ध धारा 304(A) भादवि का अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है.