बाईक सहित 50 लीटर महुआ शराब व बाइक जप्त..मुख़बिर की सूचना पर ... - CG Sandesh

बाईक सहित 50 लीटर महुआ शराब व बाइक जप्त..मुख़बिर की सूचना पर पुलिस की कार्यवाही...

पूंजीपथरा पुलिस को महुआ शराब की अवैध तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है । आरोपियों के खिलाफ धारा 59( क) LCG के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दर्रामुडा थाना भुपदेवपुर क्षेत्र से दो युवक निल कुमार बरेठ व सुरेश कुमार बाइक में अवैध महुआ शराब की बिक्री हेतु परिवहन करते हुए थाना पूंजीपथरा की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित करते हुए तुमिडिह छर्राटांगर रोड पर जाकर नाकाबंदी किया गया जहां मुखबिर के बताए सूचना पर बाइक से आ रहे दो लोगों को रोककर पूछताछ किया गया। पूछताछ के बाद दोनों युवकों से अवैध महुआ शराब परिवहन करते हुए 50 लीटर महुआ शराब कीमत लगभग ₹5000 तथा परिवहन में उपयोग किए जाने वाली बाइक क्रमांक CG13 AA4029 को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें