बरमकेला जनपद पंचायत कार्यालय में विधायक प्रकाश नायक ने जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं एवं किया निराकरण...
बरमकेला:-रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक सोमवार को बरमकेला जनपद पंचायत कार्यालय में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। मौके पर कुछ समस्या का निराकरण किया गया।इसी तरह विधायक ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और जानकारी ली ।
बरमकेला जनपद कार्यालय में 11 30 बजे जनदर्शन का कार्यक्रम शुरू हुआ।विधायक श्री नायक ने यहाँ एक एक कर लोगों की समस्या सुनी।ज्यादातर समस्या आवास निर्माण व भुगतान में देरी,पेंशन राशि भुगतान आदि समस्याएं देखने को मिली।विधायक ने इसे पूरे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी कर्मचारी से चर्चा कर जल्द ही उसके निराकरण की बात कही।
इसी तरह विधायक मद से होने वाले कार्यों तथा जनसंपर्क राशि व होने वाले कार्यों की जानकारी ली।उनके विधानसभा क्षेत्र में अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये ।इस जनदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बरमकेला ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद पटेल ,सरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव पातर, विधायक प्रतिनिधि पदमन प्रधान , नरेश साहू ,अरुण शर्मा ,गणपति पाढी,सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।
बरमकेला जनपद पंचायत कार्यालय में पहली बार आयोजित विधायक प्रकाश नायक के जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर बरमकेला एवं सरिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता में उत्साह देखने को मिला।