दुर्घटना रोकथाम के  लिए पुलिस ने ढ़ाबा संचालको के साथ की बैठक... - CG Sandesh

दुर्घटना रोकथाम के लिए पुलिस ने ढ़ाबा संचालको के साथ की बैठक, वाहनों को रोड़ पर न खड़ा करने हेतु दी समझाईस

आज 11 जनवरी 2021 को पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुपलेश कुमार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा द्वारा थाना पिथौरा में NH 53 नेशनल हाइवे से लगे ढ़ाबा संचालको को आहूत कर बैठक लिया गया.

इस बैठक में रोड़ एक्सीडेंट की रोकथाम के लिए ढ़ाबा संचालको को पार्किंग स्थल व्यवस्था करने,  वाहनों को रोड़ पर न खड़ा करने, ट्रक चालकों को पार्किंग में खड़ा करने कहने के साथ-साथ शराब बेचने, पीने पिलाने की व्यवस्था नहीं करने निर्देशित किया गया. साथ ही शराब बेचने, पीने पिलाने की शिकायत प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही हेतु आवश्यक समझाईस दिया गया, जिसके संबध में ढ़ाबा संचालकों को फ्लैश लगाने निर्देशित किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें