मकान मालिक और किरायेदार के बीच किराया बढ़ाने को लेकर विवाद.....मकान मालिक ने किरायेदार को मौत के घाट उतार दिया....
रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में माकन मालिक और किरायदार के बिच किराया बढ़ाने को लेकर विवाद शुरू हुआ. जिसके बाद आक्रोशित मकानमालिक ने किराएदार के सिर पर सेंट्रिंग प्लेट मारकर किराएदार को मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से किराया की रकम 1 हजार रुपए बढ़ाने को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके बाद रविवार देर शाम भी इसी बात को लेकर परमानंद मरकाम की किराएदार से बहस हो गई. देखते ही देखते दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि परमानंद ने किराएदार के सिर पर सेंट्रिंग प्लेट से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
अन्य सम्बंधित खबरें