गोबर को लेकर उपजा विवाद अपने चरम पर... सी ई ओ के खिलाफ लामबंद हुए सरपंच, सचिव ,रोजगार सहायक संघ...लगाए कई गंभीर आरोप..!
तमनार ब्लाक ईन दिनों रायगढ़ जिले में सुरखीयों में है जहाँ आय दिन किसी न किसी प्रकार की घटनाएं घट ही रही है, कुछ दिन पुर्व तमनार सी ई ओ पर हमिरपुर सरपंच, व सरपंच पति द्वारा आरोप लगाया गया था की ,हमीरपुर दौरे के दौरान सी ई ओ द्वारा अभद्रता की गई है। इसके खिलाफ विगत दिनों तमनार थाने में लिखित आवेदन दी गई हैं।
जिसके बाद सोमवार को तमनार के मंगलम भवन में सरपंच सचिव व रोजगार सहायक संघ ने सामूहिक बैठक कर आवेदन तैयार कर तमनार तहसीलदार को रायगढ़ कलेक्टर के नाम दिया है जिसमें निम्न बिंदुओं का उल्लेख किया है। व तमनार सीईओ पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
जनपद पंचायत तमनार के वर्तमान पदस्थ प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी बेद राम साहू द्वारा विगत 8 जनवरी को ग्राम पंचायत हमीरपुर भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत भवन हमीरपुर में सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि को बुलाकर कहा ,बायोगैस में गोबर क्यों नहीं डाल रहे हो ।तब सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि द्वारा कहा गया कि अभी तक कोई आदेश नहीं है, आदेश देंगे तो करवा दूंगा इसी बात पर भड़क कर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा धारा 40 लगाकर तुम्हें पद से पृथक कर दूंगा तुम आदिवासी को सरपंच कौन बनाया तुम आदिवासी सरपंच के लायक नहीं हो कहकर धमकी दिया गया
सरपंच के बताए अनुसार प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नशे में थे जिसके संबंध में श्री वेदराम साहू के विरुद्ध लिखित शिकायत तमनार थाने में कराई गई है। ग्राम पंचायतों के रिकॉर्ड जांच कराकर सरपंच से मुख्य कार्यपालन द्वारा मोटी रकम वसूल किया गया है, प्रभावित ग्राम पंचायत समकेरा तमनार सराईपाली है।
प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत तमनार द्वारा पूरे ग्राम पंचायत स्तर में निर्माण कार्यों में ठेकेदारी करवाई जा रही है, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत को भी नहीं दी जाती है ,जिसमें करीबी रिश्तेदार भी संलिप्त है।
प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तमनार द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय रूपी मंदिर को ,आए दिन मांस मदिरा कर दूषीत किया जा रहा है, जिससे आम जनों को भी जलील होना पड़ता है।
इनके कार्यकाल में उनके अधीनस्थ कर्मचारी, तकनीकी सहायक, लिपिक, रोजगार सहायक, प्रताड़ित होकर अपने समर्पित भावना से कार्य कर रहे पथ को मजबूर होकर त्यागपत्र दे रहे हैं।
प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सचिवों व रोजगार सहायकों के साथ अभद्र व्यवहार कर दबाव पूर्वक कार्य कराया जा रहा है।
सचिव व ग्राम रोजगार सहायक प्रांतीय निकाय के आव्हान पर अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन में है ,जिसका समर्थन समस्त सरपंचों के द्वारा किया गया है। जिस कारण सर पंच भी निर्माण कार्य बंद कर दिए हैं ,लेकिन प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आदेश निकाल कर दबाव पूर्ण कार्य कराए कराने हेतु सरपंचों को मजबूर किया जा रहा है।
साथ ही उपरोक्त बिंदुओं पर विचार करते हुए प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध जांच कर 1 सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है ,अन्यथा मजबूर होकर समस्त पंचायत महासंघ के सदस्य ,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा जिसका संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
साथ ही आवेदन की प्रतिलिपि टी एस सिंह देव पंचायत मंत्री छत्तीसगढ़ शासन , उमेश पटेल उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ,गोमती साय सांसद रायगढ़, चक्रधर सिंह सिदार विधायक लैलूंगा विधानसभा, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायगढ़ ,पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ,अनुविभागिय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा को भी सम्प्रेषित की गई है।