डिग्री कॉलेज प्रबंधन के मनमानी से आक्रोशित होकर एनएसयूआई ने किया हल्लाबोल प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला,दिया धरना....
डिग्री कॉलेज में आज छात्र संघठन ने जमकर हल्लाबोल किया व छात्र नेताओं ने प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ दिया व सभी छात्र नेता प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने में बैठ गए ज्ञात हो कि पिछले मंगलवार को डिग्री कॉलेज में जमकर बवाल हुआ था और एनएसयूआई ने सीट के लिए धरना दिया था लेकिन सफ्ताह भर का समय गुजर जाने बाद डिग्री कॉलेज प्रबंधन ने स्नाकोत्तर की सीटें नहीं बढ़ाई जब की ज्ञात हो कि उच्च शिक्षा मंत्री ने फोन पर विश्वविद्यालय आयुक्त से बात करके डिग्री कॉलेज के स्नाकोत्तर की सीटें बढ़ाने का निर्देश दिया गया था.
लेकिन डिग्री कॉलेज प्रबंधन इतनी लापरवाह हैं की वो न छात्रों कि सुनते हैं ना छात्र नेताओ की सुनते हैं ना बिलासपुर यूनीवर्सिटी के आयुक्त का सुनते हैं उनके पास हमेशा एक ही बहाना होता हैं कि हमारे कॉलेज में सीट बढ़ाकर उन्हें पढ़ाने की क्षमता नहीं हैं जिस पर हर बार छात्र नेता एक ही जवाब देते हैं कि आप सीट तो बढ़ाइए कॉलेज की क्षमता के लिए हम अलग से मांग करेंगे लेकिन फिर कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों का हवाला दिया जाता हैं.
जिसे छात्र नेताओं ने बेहद निराशाजनक बताया है व कॉलेज प्रबंधन को एनएसयूआई ने कड़े शब्दों में बोल दिया हैं कि इस बार अगर स्नाकोत्तर की सीटें नहीं बढ़ाई गई तो पूरे कॉलेज में एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी। छात्र नेताओं का कहना है कि डिग्री कॉलेज प्रबंधन के मनमानी के कारण सैकड़ों हजारों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा हैं क्योंकि वो एक बेहतर कॉलेज में पढ़ना चाहते हैं लेकिन डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए हर बार छात्रों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। आज के धरने में शाकिब अनवर, अखलाक खान, मिथिलेश बर्मन, कौशल, योगेश यादव, नताशा भतपहरे, यूरैन लहरें दीपांशु चौहान, सचिन गुप्ता उपस्थित थे।