बैलगाड़ी में सवार होकर ज्ञापन देने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता. - CG Sandesh

बैलगाड़ी में सवार होकर ज्ञापन देने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता.

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के आव्हान पर कल बागबहरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ता बैलगाड़ी में सवार होकर ज्ञापन देने एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहाँ राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी और धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर जिले के सभी विधानसभा में प्रदर्शन किया गया. और इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना भी साधा गया.

बागबाहरा के धरना प्रदर्शन में सांसद चुन्नीलाल साहू,  भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे जहाँ धान खरीदी में अव्यवस्था सहित अवैध शराब को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें