बागबाहरा : शराब के नशे में मदहोश होकर पड़े दो व्यक्तियों पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस की टीम 13 जनवरी 2021 को टाउन पेट्रोंलिंग स्वयं के वाहन मोटर सायकल पर रवाना हुआ था गस्त के दौरान NH 353 मेन रोड किनारे चंद्राकर सायकल स्टोर्स के सामने बागबाहरा पहुंचा जहां आम रोड पर शराब के नशे में दो व्यक्ति मदहोश होकर गिर पड रहे थे.
जिसके पास जाकर उनसे पुछताछ करने पर अपना नाम 01.दिग्विजय सिंह ठाकुर उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं 07 कर्रापारा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद 02. रफीक खान उम्र 42 साल साकिन वार्ड नं 07 लालपूर रोड बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया जिसे सीएचसी बागबाहरा में ले जाकर शराब पीने का मुलाहिजा कराया गया जो डाक्टर द्वारा आरोपी को शराब सेवन करना लेख किया गया है। आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36 (च)(1) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें