बसना : गलत रास्ते से चलाकर मो0सा0 को ठोकर मारने पर मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत अग्रवाल नर्सिंग होम के पास गलत रास्ते से चलाकर मो0सा0 को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि प्रहलाद सिदार बीए द्वितीय वर्ष एवं डीसीए की पढाई कर रहा है. 12 जनवरी 2021 को मो0सा0 CG 06 GP 4340 को चलाते बेस्ट कम्प्युटर सेंटर पढाई करने जा रहा था । दोपहर करीब 03 बजे जैसे वह अग्रवाल नर्सिंग होम के पास पहुंचा उसी समय गलत रास्ते से कुलदीप पटेल अपने साथी निवासी इंदरपुर के साथ सुपर स्प्लेंडर क्रं CG 06 GQ 6724 को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह सडक पर गिर गया जिसके कारण उसके होंट, दांए पैर के घुटना, दांए हांथ का कंधा में चोंट लगा है ।
चोंट लगने के बाद वह शास0 अस्पताल बसना में इलाज करवाया उसके बाद निजी नर्सिंग होम जयराम पटेल के यहां ईलाज करवाया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.