सरायपाली : टेंट हाउस के बाहर से दो मोटर साइकल चोरी मामला दर्ज.
थाना सरायपाली अंतर्गत कुटेला चौक में टेंट हाउस के बाहर से दो मोटर साइकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि अशोक यादव ड्रायवरी का काम करता है। कुटेला चौक स्थित सुनील टेंट हाउस वाला उसका परिचय का व्यक्ति है। 12 जनवरी 2021 को रात्रि करीबन 10 बजे सुनील टेंट हाउस गया वह और उसका दोस्त सुरेंद्र कुमार प्रधान दोनों अपने अपने मोटर सायकल जिसमें उसका मो0सा0 बजाज सीटी 100 CG12 AX 7247 कीमती 25000रू. एवं सुरेंद्र का मोटर सायकल CD डिलक्स CG10EK 3603 कीमती 25000रू. को सुनील टेंट हाउस के बाहर खड़े करके अंदर खाना खाने चल दिये। अंदर में वह और टेंट हाउस मालिक सुनील साहू एवं सुरेंद्र प्रधान तीनों खाना खाकर सो गये थे. 13 जनवरी 2021 के 01 बजे अचानक वह बाहर आकर देखा तो उसका एवं सुरेंद्र दोनों का मोटर सायकल वहां पर नहीं था।
आसपास पता किये जो पता नहीं चला है। कोई अज्ञात चोर रात्रि में उक्त दोनों मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.