सरायपाली : चार पहिया वाहन ने लापरवाही पूर्वक स्कुटी को ठोकर ... - CG Sandesh

सरायपाली : चार पहिया वाहन ने लापरवाही पूर्वक स्कुटी को ठोकर मारी मामला दर्ज.

थाना सरायपाली अंतर्गत भंवरपुर रोड के पास चार पहिया वाहन ने लापरवाही पूर्वक स्कुटी को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 07 जनवरी 2021 के शाम करीबन 04.45 बजे अपने नीजी काम से संजय शर्मा सरायपाली से 100 बिस्तर हास्पिटल की ओर अपने स्कुटी से जा रहे थे कि पीछे से अज्ञात चारपहिया वाहन के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पीछे से संजय शर्मा के स्कुटी को ठोकर मार दिया जिससे ठोकर मारने से संजय शर्मा का सिर,मुंह ,दाहिने आंख के पास चोट लगा है। मुंह के बल पर गिरने से एक दांत टुट गया तथा होंठ के पास भी चोट लगा है। घटना करने के बाद अज्ञात चारपहिया वाहन के चालक द्वारा घटनास्थल से फरार हो गया है।


घटना की सूचना मिलने के बाद चंद्रकुमार पटेल एवं भोज अग्रवाल द्वारा 112 वाहन से ईलाज हेतु भारती हस्पिटल में लाया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चारपहिया वाहन के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें