सिंघोडा : इनाम मिलने का झूठा झांसा देकर धारकों द्वारा ऑन लाई... - CG Sandesh

सिंघोडा : इनाम मिलने का झूठा झांसा देकर धारकों द्वारा ऑन लाईन ठगी करने वालों के विरूध्द कार्यवाही.

थाना सिंघोडा अंतर्गत सिंघोडा में प्रार्थीया वर्षा तिवारी निवासी सेल विहार मंगला बिलासपुर हाल मुकाम व्याख्याता पंचायत कलेण्डा थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द द्वारा अज्ञात मोबाईल धारक के द्वारा ऑन लाईन ठगी करने के सबंध में लिखित आवेदन पेश की  है.

पुलिस ने बताया कि वर्षा तिवारी जो व्याख्याता पंचायत के पद पर पदस्थ है पिछले कुछ महीने से लॉकडाउन के कारण ऑन लाईन शापिंग से वह आवश्यक वस्तुए मंगवाने लगी। उसे 19 अक्टूबर 2020  को उसके मोबाईल नंबर 9826531560 पर मोबाईल नंबर 7042580319 से कॉल कर Flipkart से बोलने की बात करके उसे कहा गया कि आज giftoffer है. आप 2000 का सामान खरिदेगी तो आपको एक gift मिलेगा उसने मना किया तो उसने कहा कि आप खरिदकर तो देखिये फिर वह उनकी बातों में आकर उसने सामान खरिदने के नाम से 2253 रूपये बताये गये मोबाईल नंबर 9355350922 में ऑनलाईन ट्रान्सफर कर दिया तब उसके पास एक मैसेज आया LED TV जितने का उसके बाद दुबारा मोबाईल नंबर 9871956205 से Call आया और Flipkart का Promotion चल रहा है इसमें Polo car कन्टेस्ट चल रहा है मैं आपका फार्म भर देती हूं तो वह फार्म भरने कह दिया दूसरे दिन उसने मोबाईल नंबर 98271956205 पर कॉल करके पुछा कि ऑफर का क्या हुआ तब उन्होने उसे एक Reference Number/ R0026039 सेंड किया और कहा कि बधाई हो वर्षा मेडम आपने 220000 रूपये 2nd price जीता है और फिर आगे की प्रोसेस के लिए Call Forword करके एक अन्य व्यक्ति से बात कराया गया जिन्होंने उससे कहा कि वर्षा मेडम आपके ईनाम के पैसे आपके खाता में आएंगे इसलिए आपके खाता को हमारे Current Account से जोडना पडेगा जिसके लिए आपको 25000 रूपये देने होंगे तब आपको 5,20000 रूपये मिलेंगे और आपको सेमीनार में बुलाकर सम्मानित किया जायेगा वह उनके झांसे में आकर उनकी बातों पर विश्वास कर अपना Account Number और IFSC Number उनको दे दिया और अपने सेंट्रल बैंक और स्टेट बैंक के खातों से क्रमश: 500 रूपये, 6000 रूपये, 12500 रूपये, एवं 6000 रूपये कुल 25000 रूपये को फोनपे एवं भीम एप्स के माध्यम से उक्त व्यक्ति द्वारा बताये गये Kotek Mahindra Bank के खाते से लिंक्ड मोबाईल नंबर 9355350922 पर उसने राशि अदा की तब उनके द्वारा कहा गया कि 15 मिनट के अंदर आपके ईनाम की राशि आपके खाते में आ जायेगी जब उसने 15 मिनट बाद राशि नही आने से मोबाईल नंबर 9871956205 पर दुबारा कॉल किया तो शाम 04 बजे तक पैसा आ जायेगा कहा फिर 04 बजे कॉल करने पर उन्होने कहा कि 21 अक्टूबर 2020  की सुबह 11 बजे तक आपका पैसा आपके खाते में आ जायेगा जब 21 अक्टूबर 2020  को उसने उनको कॉल किया तो उन्होने अपने सर से बात करने को कहा और बात कराया गया तब उनके सर ने कहा कि मेडम अब आपको 25000 के अलावा GST 26000 रूपये जमा करना होगा.


तब आपकी ईनाम की राशि आपके खाते में आ जायेगी तब उसने उनसे कहा कि आप अपने Number से call किजिये तो उन्होंने 9582396224 Number से call किया तो उन्होंने उनसे कहा कि आप लोग झूठ बोल रहे हो तब उन्होंने उसके नाम पर जारी 25000 रूपये Chaque तैयार है तब उसे अपने साथ हुये धोखाधडी का एहसास हुआ और उसने अपनी पैसा वापस करने कहा तो उन्होंने उसे फिर से 26000 रूपये जमा करने पर ही ईनाम की राशि आने की बात कहने लगे लेकिन न ही उसे ईनाम की राशि मिली और न ही उसके द्वारा ट्रान्सफर किया हुआ 25000 रूपये वापस मिला मोबाईल नंबर 7042580319, 9871956205, 9582396224, 9355350922 से अलग अलग व्यक्तियों के द्वारा फोन कर ईनाम जीतने की लालच देकर उसे अपने झांसे में लेकर धोखाधडी कर उससे कुल 27253 रूपये की ऑन लाईन ठगी किया गया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारकों द्वारा ऑन लाईन ठगी करने से अपराध धारा 420 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें