क्रेशर सील, पाँच कोयला लोड टेलर, दो डोलोमाइट लोड डाला बॉडी और एक डम्फर को किया जब्त...माइनिंग विभाग की अब तक कि सबसे बड़ी कारवाही...
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुडेली-टिमरलगा का माइनिंग विभाग ने दौरा किया । जिसमें उन्होंने पांच टेलर जिसमें कोयला लोड था । माइनिंग विभाग द्वारा उस गाड़ी के कागजात को चेक किया गया जिसमें उस गाड़ी की कागजात-पर्चियों में अनियमितताएं पाई गई जिसके कारण उसको बेरियर में खड़ा कर दिया गया ।साथ ही साथ दो डाला बॉडी जिसमें डोलोमाइट लोडकर ओडिशा ले जाया जा रहा था उसको दौड़ा कर माइनिंग विभाग ने पकड़ा है । दोनों डाला बॉडी चंद्रहासिनी क्रेशर का बताया जा रहा है जो उड़ीसा जा रहा था । साथ ही साथ कटंगपाली के दो क्रेशरों को भी सील कर दिया गया है जिसमें एक ओम मिनरल्स और दूसरा चंद्रहासिनी क्रेशर दोनों को सील कर दिया गया है । एक गुडेली का भी क्रेशर जो गोविंद शर्मा का बताया जा रहा है उसका एक गाड़ी पहले पकड़ाया था जिसमें रॉयल्टी की अवधि खत्म हो गया था उसी रॉयल्टी को चला रहा था जिसको माइनिंग विभाग ने पकड़ा और उसके क्रेशर को भी सील कर दिया । पता नहीं खनन माफिया अपने आप को क्या समझते हैं इतने कार्यवाही के बावजूद भी इन लोगों का मनमर्जी थमने का नाम नहीं ले रहा है । माइनिंग विभाग तो प्रतिदिन ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है, लेकिन खनन माफियाओं के हौसले इतने भी बुलंद है कि डोलोमाइट का सिक्स एमएम को बिना रायल्टी पर्ची के ओडिशा बेचकर शासन को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं ।
डोलोमाइट के गाड़ी को माइनिंग विभाग के वर्मा साहब ने पकड़ा है । वही मिली जानकारी के अनुसार जब टिमरलगा बैरियर के पास माइनिंग विभाग के साहब वर्मा ने पांच टेलर ऊपर कार्यवाही कर रहे थे तो मुखबिर से सूचना मिली कि बिना रॉयल्टी पर्ची के डोलोमाइट गाड़ी लोड कर दो डाला बॉडी क्रेशर से निकले हैं । उसके बाद क्या था वर्मा साहब ने गाड़ी अपना निकाला और दौड़ाया उसके बाद कटंगपाली के पास ही एक गाड़ी को पकड़ लिया और उसके बाद ड्राइवर को पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि हमारा एक गाड़ी और आगे निकल चुका है वह सरिया पार कर रहा होगा । उतना सुनते ही वर्मा ने सीधा गाड़ी दौड़ाया सरिया की ओर सरिया थाना से गाड़ी पार हो रहा था । उसके बाद वर्मा वहां पहुंच गए और गाड़ी के ड्राइवर को पूछताछ किया तो ड्राइवर ने बताया कि मेरे पास रॉयल्टी चालान नहीं है । उसके बाद क्या था माइनिंग विभाग ने उस पर भी कार्यवाही कर दी और थाने में खड़ा कर दिया उसके बाद जो बिना रॉयल्टी के गाड़ी चला रहे थे उन माफियाओं में पूरी हड़कंप मच गई । माइनिंग विभाग के गाड़ी के आगे पीछे खनन माफियाओं के मुंशी दौड़ते रहे और देखते रहे कि साहब कहां कहां जा रहे हैं । उसके बाद वहां से आते ही पहले तो चंद्रहासिनी क्रेशर पहुंचे वहां कागजात पूछे उसके बाद वो लोग कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके उसके बाद वर्मा ने वहां क्रेशर को सील कर दिया । उसके बगल में लगे हुए क्रेशर को भी देखा जो धड़के के साथ चला रहा था वहां भी जाकर पूछताछ किया गया जिसमें पूरी कागजात नहीं बताया उसके बाद क्या था क्रेशर को उसका भी सील कर दिया गया ।
क्या कहते हैं राकेश वर्मा खनिज अधिकारी
उन्होंने बताया कि कलेक्टर साहब के निर्देश पर उन्होंने आज टिमरलगा खनिज चौकी का निरीक्षण करने पहुंचे । जहां उन्होंने पांच टेलरों को ज़ब्त किया है जिसमें कोयला लोड है । उनके कागजात में अनियमितताएं पाई गई है । और साथ ही साथ दो डोलोमाइट जो बिना रॉयल्टी पर्ची के उड़ीसा जा रहा था उसको भी जब्त किया गया है । उसके बाद मां चंद्रहासिनी क्रेशर और ओम मिनरल्स क्रेशर दोनों को सील कर दिया गया है जो कटगपाली का है । तीसरा क्रेशर गुडेली का है जो गोविंद शर्मा का है उसको भी सील कर दिया गया है साथ ही एक गिट्टी से लोड गाड़ी भी जब्त किए है । आगे की कार्यवाही जारी रहेगी साथ ही इस क्रेशर और कोयला लोड गाड़ियों पर जांच अभी जारी है ।