मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर केलो नदी की हुई महाआरती, उमड़े ... - CG Sandesh

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर केलो नदी की हुई महाआरती, उमड़े हजारों श्रद्धालु...

रायगढ़ शहर की जीवनदायिनी केलो नदी का महा आरती किया गया ।विगत तीन वर्षों से केलो नदी घाट पर राजामहल के पीछे महाआरती आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हर वर्ष मकर सक्रांति के अवसर पर होता है। इस बार भी केलो मैय्या का 11 ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोचार कर महा आरती किया गया।

नदी के उत्थान और जन जागरूकता के लिए होता है महाआरती:-


रायगढ़ में केलो के प्रदूषण को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए केलो महा आरती का आयोजन किया जाता है। बीते 3 साल से लगातार केलो महा आरती का आयोजन मकर सक्रांति के दिन किया जा रहा है। नदी की प्रदूषण के लिए बात करें तो एक तरफ रायगढ़ शहर का बढ़ता बोझ और उससे निकलने वाले गंदे पानी को बिना ट्रीटमेंट किए नदी में छोड़ा जाना है तो वही उद्योगों के द्वारा नदी का दोहन सबसे बड़ा कारण है।

इस महा आरती के आयोजन समिति का कहना है कि केलो महाआरती का मुख्य उद्देश्य प्रदूषित हो रहे केलो नदी को प्रदूषण से मुक्त करना है। इसी उद्देश्य से केलो नदी को केलो मैया मान कर हर वर्ष मकर सक्रांति के दिन आरती किया जाता है। जिससे लोगों में केलो नदी के प्रति माता का अनुभव हो और इसके प्रदूषण को रोका जा सके। बीते 3 वर्ष से लगातार केलो नदी की आरती किया जा रहा है आने वाले समय में लोगों का नदी के प्रति बढ़ती आस्था के परिणाम स्वरूप ही नदी को सुंदर और प्रदूषण मुक्त देखा जा सकता है..


अन्य सम्बंधित खबरें