दसवीं पास युवती को लेखापाल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.... - CG Sandesh

दसवीं पास युवती को लेखापाल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.25 लाख रुपये की ठगी

बिलासपुर में एक युवती को सरकारी नौकरी का झांसा देकर एक महिला ने 1.25 लाख रुपए ठग लिए। वह साल 2019 में रायपुर के अनुपम नगर, शंकर नगर निवासी सुरेखा वर्मा के संपर्क में आई। आरोप है कि सुरेखा ने दूजराम को झांसा दिया कि अगर वह नौकरी करना चाहती है तो वह बिलासपुर में लेखपाल पद पर लगवा सकती है। 

आरोपी ने 10वीं पास युवती को लेखपाल की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसके लिए बकायदा इंटरव्यू दिलाने की बात कहकर रायपुर कलेक्ट्रेट भी बुलाया। फिर दो किश्त मे रुपए ले लिए। युवती ने SP से शिकायत की, जिसके बाद तोरवा थाने में FIR दर्ज हुई है।

इसके बाद दूजराम ने फरवरी में SP से शिकायत की तो मामले की जांच तोरवा थाने को सौंप दी गई। करीब 10 दिन बाद तोरवा थाने ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि घटना सही पाई गई। नौकरी का झांसा देकर ठगी की गई है। इसके बाद तोरवा थाने में गुरुवार को FIR दर्ज की गई है। वहीं आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। इसके लिए रायपुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें