खल्लारी : अवैध रूप से रेत उत्खनन करने से मना करने पर मारपीट,... - CG Sandesh

खल्लारी : अवैध रूप से रेत उत्खनन करने से मना करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी.

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम झारा में अवैध रूप से रेत उत्खनन करने से मना करने पर मारपीट व गाली गलौच किये जाने की शिकायत की गयी है.

पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी 2021 शाम करीब 5 बजे थानेश्वर अपने कोडार नाला के समीप स्थित जमीन को देखने गया था, तभी उसका पडोसी ग्राम मुडियाडीह निवासी खोमन पटेल एवं उसके ड्रायवर के द्वारा कोडार नाला से अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जा रहा था.

जिसे थानेश्वर द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन गांव में मना है बोला और मेरे जमीन में कटाव हो रहा है रेत उत्खनन नहीं करने बोलने पर खोमन पटेल और उसके ड्रायवर साथी थानेश्वर को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज किया गया और जान सहित मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मार पीट कर तु मना करने वाला कौन है बोलते हुए सीमेण्ट के पोल में सिर में पटकने लगे. तभी वहां मौजुद पंचराम सहिस और लिकेश्वर मार्कण्डेय, झुमुक डहरिया द्वारा छुडाया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने खोमन पटेल और  ट्रेक्टर ड्रायवर के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें