सरायपाली : ईच्छापुर से 04 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : ईच्छापुर से 04 लीटर महुआ शराब जप्त.

सरायपाली पुलिस को 15 जनवरी 2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ईच्छापुर के करमचन्द दास नामक व्यक्ति अपने मकान बाडी में अवैध शराब बिक्री करने वास्ते शराब रखा है.


जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम ईच्छापुर पहुंचकर करमचन्द दास के मकान बाडी में दबिश दिया। जहाँ करमचन्द अपने मकान में उपस्थित मिला जिसे पुछताछ करने पर अवैध शराब रखना कबुल किया. आरोपी के कब्जे से 01 पैकेट सफेद पालीथीन में 04 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब जुमला 04 लीटर कीमती 800 रूपये को जप्त किया गया.

मामले में आरोपी करमचन्द दास पिता गोपीचन्द दास उम्र 29 वर्ष ग्राम ईच्छापुर थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0का कृत्य धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.




अन्य सम्बंधित खबरें