कोमाखान : सुबह सैर करने निकली महिला को ट्रक ने मारी ठोकर. - CG Sandesh

कोमाखान : सुबह सैर करने निकली महिला को ट्रक ने मारी ठोकर.

कोमाखान थाना अंतर्गत एन.एच. 353 रोड़ टेमरी पुल के पास सुबह सैर करने निकली महिला को ट्रक द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 15 जनवरी 21 को रत्ना सोना,  मुहल्ले के अन्य महिला बिलासो ताण्डी, तुलसी ताण्डी के साथ सुबह सैर करने एन.एच. 353 रोड़ टेमरी पुल तरफ गये थी. इस दौरान टेमरी पुल के पास पीछे से आ रही ट्रक क्र. CG 07 BL 4661 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर रत्ना सोना को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

जिससे रत्ना सोना को दाहिने पैर एवं शरीर के अन्य भागो चोंट लगा और रामकृष्ण केयर अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती किया गया है. मामले की शिकायत पर ट्रक क्रमांक CG 07 BL 4661 के विरूद्ध धारा 279, 337 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें