देशी कट्टा पकड़कर राहगीरों को धमका रहे थे दो युवक, अपराध दर्ज... - CG Sandesh

देशी कट्टा पकड़कर राहगीरों को धमका रहे थे दो युवक, अपराध दर्ज...

रायगढ़ शहर से एक बड़ी ख़बर निकल कर सामने आ रही हैं जिसमें कल शनिवार देर शाम दो युवक शहर के व्यस्ततम चौक में हाथ में देशी कट्टा लेकर लहरा रहे थे व आने जाने वालों को धमका व परेशान कर रहे थे मिली जानकारी अनुसार उक्त घटना रायगढ़ पॉलीटेक्निक कॉलेज के बगल में स्थित जमुना इन चौक की हैं जहां प्रत्येक शाम लोगों की भारी भीड़ होती हैं


दरअसल कल देर शाम चक्रधर नगर थाना पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि हाथ में कट्टा लेकर दो युवक जमुना इन चौक पर लोगों को डरा धमका रहे हैं जिसके बाद आरक्षक लोमेश राजपूत ने चक्रधर नगर थाना प्रभारी अभिनव कांत को सूचना दी जिसके बाद थाना प्रभारी के निर्देशन पर चक्रधर नगर पुलिस टीम सुरक्षा पूर्वक हमराह आरक्षक ओम प्रकाश सोन, संदीप मिश्रा, जितेंद्र दुबे, विक्रम कुजूर, सुशील यादव व चूड़ामणि गुप्ता के साथ घटना स्थल पर पहुंची व देशी कट्टा लहराते दोनों युवक को गिरफ़्तार कर लिया।

पुलिस अनुसार दोनों आरोपी की पहचान केलो विहार गांधीनगर निवासी राजू यादव पिता छात्‍तेराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी केलो विहार गांधीनगर रायगढ़ एवं भावेश यादव पिता प्रदीप यादव उम्र 18 वर्ष निवासी केलो विहार चक्रधर नगर रायगढ़ के रूप में पहचान कि गई है । पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार युवकों के पास से एक कंट्री मेड देशी कट्टा व एक 6 m.m का जिंदा कारतूस मिला हैं जिसे जब्त कर लिया गया हैं व दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 38/ 2021 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आज रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें