बागबाहरा : मंदिर में गाली बकने से किया मना तो बेरियर के पास ... - CG Sandesh

बागबाहरा : मंदिर में गाली बकने से किया मना तो बेरियर के पास गाड़ी रोककर बेल्ट और क्रिकेट बैट से की मारपीट, तोड़ा गाड़ी का कांच.

थाना बागबाहरा अंतर्गत चण्डी मंदिर घुंचापाली में गाली क्यों बक रहे हो कहने पर एक लड़के ने नाराज होकर दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट कर दी. जिसपर मामला दर्ज किया गया है. 

पुलिस ने बताया कि 17 जनवरी 2021 को दीनू साहू अपने पीकअप वाहन क्रमांक CG 23 F 3585 में ग्राम हरदी की 20-25 महिला व 03 पुरूष सदस्य को लेकर किराया पर चण्डी मंदिर दर्शन कराने बागबाहरा स्थित चण्डी मंदिर घुंचापाली गया था. मंदिर दर्शन कर शाम 06:00 बजे वे सभी महिला पुरूष पैदल मंदिर से नीचे उतर रहे थे कि बागबाहरा के दो लड़के शराब पीकर गंदी-गंदी गाली बक रहे थे. जिसे दीनू साहू के साथी एश कुमार बोला कि महिलाएं है गंदी गंदी गाली क्यों बक रहे हो. इतने में वे दोनों नाराज होकर हाथापाई पर उतर आये.

वहीं महिलाओं के कहने पर जब वे पीकअप में बैठकर जाने लगे. तो दोनों लड़के मोबाइल से अपने कुछ दोस्तो को बुलाकर उसके पीकअप वाहन को चंडी मंदिर बेरियर के पास सामने आकर रोक लिये, और नीचे उतरो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर गाडी रोककर उन लोगों को नीचे उतरवाकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान ‍सहित मारने की धमकी देकर, हाथ मुक्का से, बेल्ट से, क्रिकेट बैट से, ईंट से मारपीट किये, पीकअप वाहन के सामने के कांच को तोड़ दिेये. 

मारपीट करने से उन्हें चोट आई, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 427-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें