सरायपाली : केना से 3 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस को 17 जनवरी 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम केना के सुशील नंद नामक व्यक्ति अपने बाडी में अवैध शराब बिक्री करने वास्ते शराब रखा है।
जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम केना पहुंचकर सुशील नंद के बाडी में दबिश दिया। जहां सुशील नंद अपने मकान में उपस्थित मिला जिसे पुछताछ करने पर अवैध शराब रखना कबुल किया तथा अपने बाडी से एक सफेद जरकीन 5 लीटर क्षमता वाली में 3 लीटर देशी महुआ शराब भरा किमती 300 रू. को पेश किया जिसे पुलिस ने बरामद कर आरोपी सुशील नंद पिता दौलत नंद उम्र 36 वर्ष केना थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का कृत्य धारा 34 (1) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
अन्य सम्बंधित खबरें