एक रुपया और एक पैली धान देकर बढ़ाये किसानो का सम्मान ऐन एस यु... - CG Sandesh

एक रुपया और एक पैली धान देकर बढ़ाये किसानो का सम्मान ऐन एस यु आई कि मुहिम का समापन हुआ ,एकत्रित धान को महापौर जानकी बाई काटजू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

काले कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानो के आंदोलन को समर्थन के लिए छत्तीसगढ़ में चलाए गए एक रुपया और एक पैली धान मुहिम जिसमे एन एस यु आई के कार्यकर्ता धान खरीदी केंद्रों सहित गांव गांव जाकर काले कृषि कानून के खिलाफ किसानों साथी ही भूपेश बघेल जी के द्वारा छत्तीसगढ़ में किसानों के हित मे किये जा रहे कार्यो को लेकर चर्चा की, दिल्ली के किसानों को समर्थन स्वरूप एक रुपया और पैली धान संग्रह किया जिसमें किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमे रायगढ़ जिले में लगभग 100 बोरा धान जमा हुआ जिसको आज रायगढ़ महापौर जानकी बाई काटजू और एन एस यु आई के उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाई और रायपुर रवाना किया वहां से ये धान दिल्ली रवाना किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में शर्मा,अनुराग गुप्ता,महेंद्र यादवमोह शाकिब,अखलाख खान,कौशल मैत्री,योगेश यादव,अर्सलान अशरफ, मिथिलेश बर्मन सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें