युवक जमकर उड़ा रहा था रुपए, पुलिस ने पकड़ा तो शराब दुकान का चो... - CG Sandesh

युवक जमकर उड़ा रहा था रुपए, पुलिस ने पकड़ा तो शराब दुकान का चोर निकला

बिलासपुर में अय्याशी के चक्कर में शराब दुकान में हुई चोरी का आरोपी धरा गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तारी कर ली। इनमें से एक को जांजगीर से पकड़ा गया है। आरोपियों के सिविल लाइंन और मस्तुरी क्षेत्र में भी हुई चोरियों में शामिल होने की आशंका है। फिलहाल पूरे मामले का खुलासा तखतपुर थाना पुलिस सोमवार शाम को करेगी।

जानकारी के मुताबिक, तखतपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सीपत क्षेत्र में रहने वाला युवक इन दिनों खूब अय्याशी कर रहा है और रुपए उड़ा रहा है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ तखतपुर स्थित शराब दुकान में हुई चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें