जशपुर जिला के पाठ क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर ग्रामीण परेशान.
जशपुर जिला के पाठ क्षेत्र में लोग अब बर्ड फ्लू को लेकर परेशान है. पिछले तीन-चार दिनों से लगातार मुर्गे मुर्गियां और पक्षियों के अचानक मरने खबर आ रही है. ग्रामीण क्षेत्र में बगीचा एस डी एम ज्योति बबली बैरागी ने संबंधित विभागों को सेंपल जांच करने के निर्देश दिए हैं. वहीं ग्रामीण का सतर्क रहने की भी अपील की गई है.
उल्लेखनीय है कि बगीचा रौनी पाठ क्षेत्र के एक इलाके में इन दिनों लगातार मुर्गे मुर्गियां की मौत हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि अब तक 5 दर्जन से अधिक मुर्गियों की मौत हो चुकी है वही 2 दिन पहले अचानक मैं कौवे को भी मरने की खबर सामने आ रही है. और मुर्गी की हालत गंभीर है. जिसे स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा खाने की बात सामने आ रही है.
हालांकि पशु चिकित्सक श्री किडों का कहना है कि पकाने के बाद सारे वायरस मर जाते हैं वह हानिकारक नहीं है. वहीं सैंपल रिपोर्ट अब तक आप प्राप्त होने की बात पशु चिकित्सक कर रहे हैं हालांकि बगीचा एस डी एम श्रीमती ज्योति बबली वैरागी ने पशु चिकित्सक विभाग को सैंपल जांच करने के साथ मामले पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं.