news-details

सारंगढ़ के नया तालाब में मिला दुर्लभ प्रजाति का विशालकाय कछुआ.

सारंगढ़ के हृदय स्थल में स्थित नया तालाब में कल एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ मिला। जिसकी जानकारी वन अमला को मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर वनकर्मी उसे बाहर निकाल कर उसे रेंज कार्यालय ले गए और उसका स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टरो के द्वारा किया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विदित हो कि रविवार को नित्यानंद बानी के मकान में घर के बच्चे छत में खेल रहे थे। तभी उनकी नजर अचानक तालाब में पड़ी। जहां एक बहुत बड़ा कछुआ तैरते हुए दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल गोपाल बानी ने इसकी सूचना डायल 112 में फोन करके दी तथा वन विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग व 112 की टीम मौके पर पहुंच कर वहां उपस्थित लोगों के जन सहयोग से नाव के सहारे कछुए को पानी से बाहर निकाला गया। बहुत बड़े आकार का कछुआ लोगों व बच्चों के बीच कौतूहल का विषय बन गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने कछुआ का जायजा लिया और उसे रेंज कार्यालय ले आये। जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। इसके बाद उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

लोगों का कहना है कि सारंगढ़ का नया तालाब व खाड़ाबंध तालाब बहुत पुराना जलाशय है और वहां बड़े बड़े आकार के बहुत प्राचीन व दुर्लभ प्रजाति के कछुए आज भी पाए जाते हैं। जिन्हें संरक्षण की आवश्यकता हैं। वहीं इस मामले में विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कछुआ मृत हालात में मिला था जिसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।




अन्य सम्बंधित खबरें