BILASPUR- बड़ी मैडम मम्मी से मिलने नहीं देती, रूम मे बंद कर मारपीट करती है,
बिलासपुर– उज्जवला पुनर्वास गृह मामले में सोमवार को सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की। पहली एफआईआर यहां रहने वाली 19 साल की पीड़ित युवती ने दर्ज कराई। उसका आरोप है कि वह यहां नहीं रहना चाह रही थी, वहां की बड़ी मैडम नीलम खूंट उसे अपनी मम्मी से मिलने नहीं दे रही थी। कुछ बोलने पर रूम में बंद कर मारपीट करती थी। रविवार को कमरे में यहां रह रही एक युवती आई तो उसे अपने साथ हो रही घटना के बारे में बताया।
जब उसके पति उसे लेने आए तो संस्था के लोगों के साथ उनकी बहस होने लगी। इस दौरान नीलम मैडम ने मारपीट की। पति के साथ जा रही महिला को गालियां दी और उसके साथ भी मारपीट की। तब वह महिला के घरवालों के साथ सरकंडा आई और अपने साथ हुई घटना की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर उज्जवला पुनर्वास केंद्र की मैडम नीलम के खिलाफ धारा 342, 294, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया।
वही उज्जवला पुनर्वास गृह के संचालक जितेंद्र कुमार मौर्य ने एफआईआर दर्ज
कराई। उनका आरोप है कि उज्जवला गृह में रविवार की शाम 7.30 बजे कुलदीप
सिंह, चंद्रकांत अहिरवार अपने अन्य दो साथियों के साथ जबरन घुस गया और अपने
साथ वहां मौजूद पीड़ित महिलाओं को भगाकर ले गया।
पुनर्वास केंद्र से
पीड़िता हितग्राही जो चंद्रकांत अहिरवार की बेटी है उसके अलावा दो अन्य
महिला को भी अपने साथ भगाकर ले गया। साथ ही पुनर्वास केंद्र की महिला
कर्मचारी के साथ कुलदीप सिंह व चंद्रकांत अहिरवार ने गाली-गलौज की। संचालक
की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुलदीप सिंह ,चंद्रकांत अहिरवार, व दो अन्य को
आरोपी बनाया है। उसके खिलाफ धारा 456, 294, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया
है।