रायगढ़- ग्राहक सेवा केंद्र शुरू कराने खाते में डलवाए थे 1.13 ... - CG Sandesh

रायगढ़- ग्राहक सेवा केंद्र शुरू कराने खाते में डलवाए थे 1.13 लाख रु., हुये बैंक से पार

कापू थाने के चाल्हा गांव के एक युवक से ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने के नाम पर एक लाख 13 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। अभी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

10 से 12 नवंबर 2020 के बीच चाल्हा के योगेश बैगा ने ग्राहक सेवा केंद्र शुरू करने के लिए आईडी बनवाने के नाम पर अफजल अंसारी नाम के व्यक्ति के खाते में एक लाख 13 हजार 110 रुपए जमा कराए। कई दिनों तक वह इंतजार करता कि उसे आईडी और पासवर्ड मिलेगा। जब उसे कुछ नहीं मिला तो उसने अफजल को रुपए जमा कराने के बाद भी सेवा केंद्र के लिए आईडी नहीं मिलने की बात कही ।

योगेश ने अफजल को बताया कि उसने खाते में रुपए भी जमा करा दिए हैं। अफजल ने रुपए मिलने से इनकार किया। इसके बाद योगेश ने कापू थाने में इस संबंध में शिकायत दी।

कापू पुलिस ने अफजल के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते की जांच की लेकिन उसमें इस अवधि में कोई राशि जमा नहीं हुई है। वहीं पुलिस की जांच में योगेश के एक्सिस बैंक के खाते से रुपए निकले यानि डेबिट हुए हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें