स्वयं को स्कूल का प्रबंधक बताकर ठग लिए 50 हज़ार रुपये..सैनिक स्कूल ने भर्ती करवाने के नाम से अभिभावक से ठगी....
बरमकेला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने उसके लड़के का एडमिशन दिलाने के नाम पर 50000 रु की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया है। जिसपर बरमकेला पुलिस ने ठगी करने वाला आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है ।
मिली जानकारी अनुसार बरमकेला निवासी मनेजर साहू पिता रामपैत साहू उम्र 45 वर्ष द्वारा उसके लड़के हितेश साहू को सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में ऑनलाइन एडमिशन के नाम पर ब्रजकिशोर निवासी अम्बिकापुर द्वारा 50,000 रूपये धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 16 जनवरी को उसके लड़के हितेश साहू का सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में ऑनलाइन फॉर्म एडमिशन के लिए फार्म भरा था।
स्कूल का प्रबंधक बताकर किया ठगी-
मनेजर साहू के मोबाइल नंबर पर ब्रजकिशोर निवासी अम्बिकापुर फोन करके स्वयं को सैनिक स्कूल अम्बिकापुर का प्रबंधक बताकर खाता में 50,000 रुपये जमा करने को बोला और कहा गया कि छात्र को मेडिकल परीक्षण में बैठना नहीं पड़ेगा । तब मनेजर साहू, ब्रजकिशोर के खाता नंबर में 16 जनवरी को 20,000 रुपये तथा 17 जनवरी को 30,000 रुपये जमा किया ।
अंत मे मिला टालमटोल जवाब-
मनेजर साहू ब्रजकिशोर से अपने लड़के के एडमिशन के संबंध में बात करने पर ब्रजकिशोर निवासी अम्बिकापुर द्वारा टालमटोल जवाब देने लगा तथा 10,000 रुपया खाता में डलवाने की बात कहने लगा । उससे दुबारा सम्पर्क करने पर ब्रजकिशोर अपना मोबाइल बन्द कर दिया।