सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत....दो बाइक की आपस मे भिड़ंत चारों लोग गिर पड़े,पीछे से आ रहे ट्रेलर ने रौंदा..
छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत तरेकेला के नजदीक मंगलवार शाम 5 बजे सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी अनुसार पहले दो बाइक की भिड़ंत हुई। इसमें सवार चारों लोग गिर पड़े, सड़क पर गिरे भाई बहन को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद थोड़ी दूर पर ट्रेलर खड़ी कर ड्राइवर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम तमन्ना राठिया (19) भाई प्रदीप राठिया के
साथ मामा घर मुनुंद जाने के लिए निकली थी। वहीं परसदा भूपदेवपुर का नवरतन
सिदार (35) अपने दोस्त देवप्रसाद के साथ हाटी की ओर से आ रहा था। छाल के
तरेकेला के नजदीक दोनों बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार
नवरत्न सिदार और तमन्ना राठिया दूर जा गिरे।
पीछे से आ रहे ट्रेलर ने रौंदा
अचानक
हुए हादसे के बाद ये लोगों खड़े हो पाते इससे पहले ही पीछे से आ रहे
ट्रेलर सीजी 12 एसी 7077 ने दोनों को रौंद दिया। ट्रेलर की रफ्तार तेज थी,
ड्राइवर गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
देवप्रसाद और प्रदीप बाल-बाल बच गए। छाल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को
अस्पताल पहुंचाया। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।