बसना : बम्हनी 25 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : बम्हनी 25 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 19 जनवरी 2021 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बम्हनी में अवैध शराब जप्त किया है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच उमेश प्रधान से पूछताछ करने पर बताया कि फगुलाल भोई पिता नरसिंग भोई उम्र 55 वर्ष निवासी बम्हनी थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते रखे देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब करीब 25 लीटर पकड़कर रखे थे.


जिसपर आरोपी फगुलाल भोई का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया. साथ ही एक पिले रंग के 15 लीटर वाली प्लास्टिक डिब्बा में करीब 15 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब , एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 10 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कुल 25 लीटर कीमती 5000/- रूपये को जप्त किया गया है




अन्य सम्बंधित खबरें