कपड़ा और गल्ला दुकान का ताला तोड़कर हजारो का सामान ले उड़े चोर
कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामभांठा स्थित कपड़ा दुकान व गल्ला दुकान से गत रात चोरी का मामला सामने आया है पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 380 ,457 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
शिकायतकर्ता प्रवेश यादव ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि वह सारंगढ़ जेल पारा का रहने वाला है जिसका राम भाटा में रोड किनारे दो कमरा का दुकान है जिसमें एक में खुद का कपड़ा दुकान है बगल के कमरे में उसका बड़ा भाई प्रशांत यादव का गल्ला दुकान है।
18 जनवरी के शाम 6:00 बजे दुकान मालिक अपना दुकान बंद कर सारंगढ़ घर वापस आ
गया था। अगले दिन जब उन्होंने 9:00 बजे अपना कपड़ा दुकान खोलने गया तो शटर
में लगाया हुआ ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखने पर दुकान के
अंदर से रेग में लगे कपड़ा, जींस पैंट शर्ट वगैरा नही थे जो लगभग 25,000
कीमत के थे । जिसे रात्रि के वक्त दुकान का ताला तोड़कर किसी अज्ञात
व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।