सरंपच के ख़िलाफ़ शिकायत की जांच सही पाए जाने उपरांत भी कोई कार... - CG Sandesh

सरंपच के ख़िलाफ़ शिकायत की जांच सही पाए जाने उपरांत भी कोई कार्यवाही नही...भूतपूर्व सरपँच से रिश्वत की मांग...

वर्तमान सरपंच द्वारा पूर्व सरपंच के कराई गई काम के बकाया राशी भुकतान के लिए रिशवत मागे जाने की लिखित शिकायत सही पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। और इस विषय पर बरमकेला जनपद मुख्य कार्यालय अधिकारी द्वारा पंचायत राज अधिनियम के धारा 39 एवं 40 के तहत कार्यवाही करने की अनुशंसा के साथ सारंगढ के अनुविभागीय अधिकारी को जांच प्रतिवेदन की प्रेषित किया है, लेकिन अब तक कार्यवाही नही की गई है।

बरमकेला जनपद पंचायत के पूर्व सरपंच मनोरमा नायक द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान 2018-19 में लोग शिक्षण मद से स्कूल प्रागण में रंगमंच निर्माण मनोरंजन भवन का जीणोद्धार सनी मंदिर के पास बरगद पेड़ चबूतरा निर्माण, तथा सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य सत्यपित हेतु कहा गया तो वर्तमान सरपंच बोधराम सिदार द्वारा पूर्व सरपंच के पति को रिशवत की मांग किया गया है ओर पैसा नही देने पर सत्यापन में हस्ताक्षर नही करने की बात कही गई ।

इस वार्तालाप को पूर्व सरपंच पति मनोज नायक ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया गया एवं रिकॉडिंग ऑडियो क्लिप के साथ उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई। शिकायत पर कार्यवाही करते हुऐ प्रभारी वरिष्ठ आंतरिक लेख कार्यरोपण अधिकारी एवं अन्य अधिकारी के माध्यम से जांच किया गया। जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रदिवेदन में शिकायत को सही ठहराते हुए। रिश्वत की मांगे जाने की एवं कार्य मे बाधात किये जाने की पुष्टि करते हुऐ ग्राम पंचायत झनकपुर के वर्तमान सरपंच बोधराम सिदार के विरुद्ध पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 39 एव 40 के तहत कार्यवाही करने की अनुशासन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) सारंगढ जिला रायगढ़ को साक्ष्य सहित जांच प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है। जांच की प्रतिवेदन प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़ को भी प्रेसित की गई है।

परतु जांच प्रतिवेदन 24 दिसम्बर भेजने के लगभग एक माह पूरे होने को है ओर अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही होने से संदेह को जन्म दे रहा है। कार्यवाही के नाम पर इनमे वर्तमान सरपंच को कारण बताओ सूचना जारी करने के बाद आगे की कार्यवाही नही हुई है।


अन्य सम्बंधित खबरें