नव दुर्गा फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड में गर्म डस्ट से झुलस कर दो... - CG Sandesh

नव दुर्गा फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड में गर्म डस्ट से झुलस कर दो श्रमिकों की मौत.....सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर कराया जा रहा था कार्य....

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सराईपाली में स्थित नव दुर्गा फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत दो श्रमिकों की जिंदगी बदहाल सुरक्षा व्यवश्था की भेंट चढ़ गई । काम के दौरान शरीर के ऊपर गर्म डस्ट गिरने से दोनो की झुलस कर मौत हो गई। जांच के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने कंपनी प्रबंधन व ठेकेदार गजेन्द्र यादव के खिलाफ धारा 304,338,34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।


मिली जानकारी अनुसार पूरी घटना 11 जनवरी के दोपहर 2 बजे की है जब नवदुर्गा फ्यूल प्राइवेट लिमिटे सराईपाली में रत्नाकर रोहिदास, जगदीश टोप्पो और, इस्माईल बागे व चंदन कुमार सिंह किल्लन मशीन में सुधार कार्य कर रहे थे।


दोपहर करीब 2 बजे किल्लन मशीन में काम करने के दौरान किल्लन मशीन से गरम डस्ट गिर गया। जिससे डस्ट की चपेट में आकर रत्नाकर रोहिदास पिता सुखरू रोहिदास उम्र 31 वर्ष निवासी सहजबहल थाना बड़गांव जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा,जगदीश टोप्पो पिता जया टोप्पो उम्र 22 वर्ष निवासी पामरा थाना बड़गांव व
इस्माईल बागे झुलस गए । इस घटना से उनके शिर व शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से जल गए थे। जिन्हें इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया था।इलाज के दौरान रत्नाकर रोहिदास व जगदीश टोप्पो की मौत हो गई। जबकि आहत इस्माईल बागे का अभी भी उपचार चल रहा है और उसकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने मर्ग जांच में किल्लनन मशीन में सुधार कार्य करते वक्त ठेकेदार गजेन्द्र यादव तथा सुपरवाईजर एवं कंपनी प्रबंधन के द्वारा मशनिरी वस्तु किल्लन मशीन में बिना सुरक्षा व्यवस्था के उपेक्षापूर्वक कार्य कराये जाने पर उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें