विधायक शैलेश पांडे से बदसलूकी के मामले में बिलासपुर ब्लॉक अध... - CG Sandesh

विधायक शैलेश पांडे से बदसलूकी के मामले में बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन को किया पद मुक्त

विधायक शैलेष पाण्डेय से बदसलूकी के मामले में बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन को पदमुक्त कर दिया गया है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है । मामले में गठित जांच दल समिति ने पदमुक्त करने की सिफारिश की थी , जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है ।



आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर के सर्किट हाउस में विधायक शैलेष पांडेय के साथ दुर्व्यवहार किया गया था । जिसकी शिकायत विधायक ने पीसीसी में की थी । शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीसीसी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था । कमेटी ने बिलासपुर जाकर जांच की और लोगों के अलग – अलग बयान लिये । दो दिन पहले ही पीसीसी को जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट दी थी , जिसके बाद पीसीसी ने ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन को हटा दिया है ।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें