ख़बर का असर एवं जनकारवाँ की मुहिम लाई रंग..बिलाई नाले का होगा उद्धार...
रायगढ़ जिले में जन कारवां समाजिक संगठन हमेशा जो शहर के समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया में लाइव के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने में जुझारू रहता है। अभी हाल ही में रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के बिलाई नाला के मुद्दे को उठाया। बिलाई नाला जिसे पहले यहां के निवासी निस्त्रारी के रूप में उपयोग करते थे। उस नाला को कृष्णा साल्वेंट उद्योग द्वारा पिछले कई वर्षो से दूषित किया जा रहा है।
हमने एक खबर प्रकाशित किया था जिसमें कृष्णा साल्वेंट का दूषित जल जिसमे असहनीय बदबू आ रही थी। कृष्णा साल्वेंट का दूषित पानी खेतों से होकर नाली के माध्यम से नाले में जाकर पूरे नाली के पानी को विषेला एवं बदबूदार बना रहा है। जिससे आस पास के लोगों का जन जीवन दूभर हो रहा है। जन कारवां संगठन ने अपने वीडियो के माध्यम से नगर निगम अधिारियों से अनुरोध किया था कि इस बिलाई नाले के समस्या से आस पास के लोगों को जल्द निजात दिलाए।
नगर निगम आयुक्त हुवे गम्भीर:-
पूरे मामले की जानकारी होने के बाद निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे बिलाई नाले की वस्तुस्थिति देखने के लिए गुरुवार दोपहर 3:00 बजे वहां पहुंचे। उनके साथ जन कारवां के सदस्य भी मौजूद थे। नाले की स्थिति बहुत ज्यादा ही खराब थी। नाले का पानी पूरा काला हो चुका था ।
आयुक्त ने उद्योग प्रबंधन को लगाई फटकार:-
बिलाई नाले की स्थिति को देखकर नगर निगम आयुक्त ने उद्योग प्रबंधन की जमकर क्लास लगाई और जल्द से जल्द बिलाई नाले की गंदगी को साफ करने कहा तथा उद्योग प्रबंधन को नोटिस देने कि बात भी कही।
बीमारियों का गढ़ बन रहा बिलाई नाला का असहनीय बदबू:-
बिलाई नाला के दूषित जल से इस प्रकार से बदबू आ रही है कि आसपास रहने वाले आम जनता परेशान हैं एवं बदबू और इस गंदगी से अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही है। जिसका जिम्मेदार केवल कृष्णा सॉल्वेंट का गंदा पानी है।