सरपंच सचिव द्वारा काबिज़ भूमि पर जबरन करवाया जा रहा था तलाब निर्माण, तहसीलदार ने लगाई रोक
जशपुर जिला के न्यू तहसील सन्ना से प्राप्त जानकारी के अनुसार कपिल देव यादव पिता स्व बैजनाथ यादव वन भूमि पर पूर्वज से काबिज हैं, ग्राम पंचायत महनई के मूल निवासी हैं। ग्राम महनई स्थित खसरा नंबर 885 रकबा 0 200 हेक्टेयर भूमि पर वन अधिकार का पट्टा भी मिला है ।
लेकिन उपरोक्त भूमि पर ग्राम महनई के सरपंच और सचिव जंगल दरोगा फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी द्वारा उसी भूमि पर जबरन तालाब निर्माण कराया जा रहा है जिसपर टिसी का फसल लगा हुआ था ।
जिसके बाद भूमि स्वामी कपिल देव यादव के द्वारा स्थगन आदेश के लिए शिकायत
किया गया तो तहसीलदार के द्वारा आगामी आदेश तक तालाब निर्माण कार्य मे
रोक लगाया गया एवं आदेश को तत्काल प्रभाव लागू करने कहा गया।
बताया
गया कि उस भूमि पर गांव के सचिव सरपंच जंगल दरोगा के द्वारा जबरन तलाब
निर्माण कार्य कराया जा रहा है एवं शासन का नियमों का उल्लंघन किया जा रहा
है। इस विषय पर शासन और प्रशासन क्या कर रही है यह अब देखने का विषय है।