22 जनवरी को बीजेपी नेता किसानों के साथ मिलकर करेंगे कलेक्ट्र... - CG Sandesh

22 जनवरी को बीजेपी नेता किसानों के साथ मिलकर करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव.

जशपुर जिला मे धान खरीदी मुद्दे को लेकर बीजेपी किसानों के साथ मिलकर प्रदेश सरकार खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. जिसमे 22 जनवरी को बीजेपी किसानों के साथ मिलकर धरना करते हुए कलेक्ट्रेट घेराव करेंगे.

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद गोमती साय ने बताया कि विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों से 28 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों से धान का खरीदने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आने के 2 साल बाद भी कांग्रेस 1850 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है.

बीजेपी ने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना के नाम से किसानों को जो बोनस सरकार द्वारा दिया जा रहा है उसकी चौथी किस्त का भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है. जेल भरो आंदोलन बीजेपी के बिलासपुर संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि किसानों के समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए 13 जनवरी को विधानसभा स्तर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था.

प्रदेश भर में इस कार्यक्रम को व्यापक समर्थन मिलने के बावजूद प्रदेश सरकार की नींद नहीं टूटी है 22 जनवरी को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव और जेल भरने का निर्णय लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें