कलेक्टर भीम सिंह ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण...किसानों के समस्याओं से हुवे रूबरू...
कलेक्टर भीम सिंह ने धरमजयगढ़ विकासखण्ड के सिसरिंगा धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अब तक हुई खरीदी की जानकारी ली। समिति प्रबंधक ने बताया कि लगभग 92 प्रतिशत पंजीकृत किसान धान बेच चुके हैं। शेष किसानों से खरीदी जारी है। इस दौरान वहां धान बेचने आये किसानों से भी कलेक्टर सिंह ने चर्चा कर उनका फीडबैक लिया। किसानों ने बताया कि केन्द्र में अच्छे खरीदी से हो रही है।
उन्होंने केन्द्र में बारदाने की जानकारी ली। बताया गया कि शेष खरीदी के
लिए समिति में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है। उन्होंने धान की
बोरियों को चबूतरों में स्टैकिंग व ढकने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह
ने किसानों के भुगतान की भी जानकारी ली। प्रबंधक ने बताया खरीदी के साथ ही
किसानों को नियमिय रूप से भुगतान किया जा रहा है।
इस दौरान सीईओ जिला
पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसडीएम धरमजयगढ़ संबित मिश्रा, सीईओ
जनपद पंचायत पटेल सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।