दिव्यांग को मिलेगा छात्रवृत्ति सहित विशेष शिक्षा व्यवस्था..कलेक्टर ने जनदर्शन में 200 से ज्यादा आवेदनों का किया त्वरित निराकरण...
कलेक्टर जनदर्शन में पहुचे कोतरा रोड मंगलूडीपा निवासी दिनेश साव के पुत्र दिव्यांग प्रकाश साव को विशेष शिक्षा के साथ छात्रवृत्ति की भी सुविधा देने कलेक्टर भीम सिंह ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया। इस दौरान 200 से ज्यादा आवेदनों पर कलेक्टर श्री सिंह ने तत्काल कार्रवाई की।
कलेक्टर सिंह आज जनदर्शन में पहुंचे शहर व जिले के लोगों की समस्यायें सुनी। इस दौरान कैंसर पीडि़त कमल कांत देवांगन ने अपनी दो पुत्री की शिक्षा व्यवस्था का आवेदन किया। उन्होंने बताया कि कैंसर पीडि़त होने के कारण आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इससे बेटियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। दोनों बेटियां ट्विंकल स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती हैं, जिसके फीस भरने में वे असमर्थ हैं। इस पर कलेक्टर सिंह ने शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य को निर्देशित किया कि दोनों बेटियों की पढ़ाई अनवरत जारी रहे और किसी प्रकार की दिक्कतें ना आए। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने परिवार से मिलकर शिक्षा व्यवस्था संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी तरह ग्राम गेरवानी निवासी मोहरमती ने आवेदन देकर कलेक्टर श्री सिंह से
स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर ग्रामीण आजीविका मिशन
को कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर सिंह ने दिए। जनदर्शन में मंगलू
डीपा कोतरा रोड निवासी दिनेश साव अपने अस्थि बाधित दिव्यांग पुत्र प्रकाश
साव को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उनका परिवार अत्यंत
गरीब है। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग प्रकाश साव की शिक्षा एवं अन्य
व्यवस्था करने की मांग की।
कलेक्टर ने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए छात्रवृत्ति सहित विशेष शिक्षा व्यवस्था दिव्यांग प्रकाश साव के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, ऋण दिलाने, आर्थिक सहायता, भूमि कब्जा हटाने, पट्टा दिलाने और 50 से ज्यादा राशन कार्ड बनाने के आवेदन मिले, जिस पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने दिए।
आवेदन में अंकित हो मोबाइल नंबर अनिवार्य
जनदर्शन
के दौरान कलेक्टर सिंह ने आवेदनकर्ताओं को आवेदन में मोबाइल नंबर
अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल नंबर
पर संपर्क कर समस्याओं, शिकायतों पर निराकरण हुआ है या नहीं इसकी जानकारी
ली जाएगी। इसलिए जनदर्शन में आने वालों को अपने आवेदनों पर मोबाइल नंबर
अनिवार्य रूप से अंकित करने की बात कही।