जिले के स्काउट गाइड, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स को दिया गया यातायात प्रशिक्षण…. सुगम यातायात संचालन के लिये रायगढ़ पुलिस के सहयोगी होंगे प्रशिक्षित कैडेट्स….
रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के चतुर्थ दिवस यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा जिला परिक्षेत्र के सभी अनुविभागों से 36 स्काउट गाइड, 64 एनसीसी एवं 38 एनएसएस के कैडेट के लिए स्थानीय पुराना पुलिस लाइन परिसर रायगढ़ में यातायात संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर सभी कैडेट को प्रशिक्षित किया गया । इन प्रशिक्षित कैडेट को जिला मुख्यालय के मुख्य चौक, चौराहा पर तैनात किया जावेगा जो सुगम यातायात संचालन एवं जागरूकता का प्रचार प्रसार करने में रायगढ़ पुलिस के सहयोगी होंगे, आज प्रशिक्षण बाद मिली जिम्मेदारी से कैडेट्स काफी प्रशन्न नजर आये ।
जागरूकता के क्रम में आज बरमकेला, सारंगढ़ एवं कोड़ातराई में जागरूकता रथ
एवं नाट्य कला मंच (नाँचा) के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति
देकर आमजन एवं वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात नियम का संदेश दिया गया एवं
सभी सम्मानीय नागरिकों बंधुओं से यातायात नियम का पालन करने विनम्र अपील
की गई ।
स्काउट गाइड एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट को थाना यातायात के
निरीक्षक ए.के. खान, सउनि माइकल तिर्की, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी (थाना
कोतवाली), आरक्षक मुकेश चौहान एवं अन्य यातायात कर्मचारियों द्वारा
प्रशिक्षण दिया गया एवं यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया है ।