बसना : जान से मारने एवं झूठे रिपोर्ट में फंसाने की धमकी, माम... - CG Sandesh

बसना : जान से मारने एवं झूठे रिपोर्ट में फंसाने की धमकी, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत लेडीस अस्पताल के पास जान से मारने की धमकी एवं झूठे रिपोर्ट में फंसाने की धमकी देने पर मामला दर्ज देने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि श्याम सिंह नायक उम्र 44 वर्ष वार्ड नं0 03 नायक पारा का निवासी है, पेशे से ट्रक ड्रायवर है. श्याम सिंह नायक मजदुरी ड्रायवरी कर एक ट्रक खरीदा है जिसे वह स्वयं चलाता है.

श्याम सिंह अपने बच्चे के स्वास्थ के संबंध में छुट्टी की आवश्यकता पड़ने पर एक ड्रायवर दिलीप ताण्डी को ट्रक चलाने दिया, जिसे दिलीप ताण्डी ड्रायवर ने लगभग दो माह बीस दिन चलाया. दिलीप ताण्डी के ट्रक चलाने के दौरान जानकारी प्राप्त हुआ कि दिलीप ताण्डी ट्रक के डीजल को निकालकर बेच देता है जिस कारण से उसने अपने ड्रायवर दिलीप ताण्डी का जितना दिन ट्रक चलाया था उसका हिसाब किताब कर पैसा देकर अपने ट्रक से हटा दिया था. जिस कारण दिलीप ताण्डी उससे मन मुटाव रखा हुआ था.


इसके बाद 12 जनवरी 2021 को शाम लगभग 7:30 बजे वह लेडीस अस्पताल के पास वीरू पेंटर के दुकान के सामने खड़ा था. कि अचानक दिलीप ताण्डी वहां आकर उसे माँ बहन की अश्लील गाली गुफ्तार करने लगा उसी समय वहां पर उसका भतीजा राबिन सिंह नायक उम्र 22 वर्ष वहां पर आया तब दिलीप ताण्डी उसके भतिजे को भी गंदी-गंदी माँ-बहन की गाली गलौच करने लगा एवं वीरू पेंटर के दुकान के सामने उससे धक्का मुक्की करने लगा एवं उग्र होकर उसे माँ-बहन की गाली देकर जान से मारने की धमकी देने लगा एवं जाति सूचक गाली की झूठी रिपोर्ट लिखाकर फंसाने की धमकी देने लगा एवं उसे जोर से धक्का मारा जिससे वह नीचे जमीन में गिर गया.

दिलीप ताण्डी के धक्का देने से गिरने के कारण श्याम सिंह के दाहने हांथ कोहनी के पास चोंट लगा था एवं बाए कान में अन्दरूनी हिस्से में दर्द है एवं सुनाई नहीं दे रहा है, जिसका ईलाज उसने मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर किया, ठीक नहीं होने पर शासकीय अस्पताल बसना में इलाज कराया है.

श्याम सिंह ने बताया कि दिलीप ताण्डी हमेशा लड़ाई झगड़ा करते रहता है एवं उन पर गाड़ी चढ़ा देने कि धमकी दिया है, एवं जाति सूचक गाली के झुठे मामले में फंसाने की धमकी दे चुका है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.




अन्य सम्बंधित खबरें