बसना : सड़क दुर्घटना के बाद चक्का जाम करने वालों पर मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत सुरंगी नाला के पास एक्सीडेंट होने की बात को लेकर ग्रामवासी द्वारा पदमपुर रोड चक्का जाम कर देने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि अजय दास मानिकपुरी वार्ड नं0 11 सांई नगर बसना निवासी 21 जनवरी 2021 को आयुर्वेदिक दवाई लेने पदमपुर उड़ीसा जा रहा था कि सुरंगी नाला के पास ग्राम बंसुला पदमपुर रोड में एक्सीडेंट होने की बात को लेकर ग्राम परसकोल के हरिराम साहू, रामतरन साहू, दिलीप साहू, राजेश साहू, आलेख भोई एवं देवेन्द्रो साहू द्वारा बसना पदमपुर रोड को अवरूध्द कर दिये. उसके द्वारा दवाई लेने जाने हेतु उन लोगो को बार बार निवेदन करने पर भी पदमपुर जाने नही दिये घटना को वहां मौजूद अन्य लोग देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 147-IPC, 341-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
आपको बता दें कि कल सुरंगी नाला पुल के पास ट्रक द्वारा मोटरसायकल को ठोकर मार दिया गया था. जिससे एक महिला की मौत भी हो गयी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश साहू 21 जनवरी 2021 को मोटरसायकल एच एफ डिलक्स CG 06 GN 7938 को चलाते हुये पीछे अपने दादी तपीबाई को बैठा कर बसना से ग्राम परसकोल जा रहा था और जैसे ही वह सुरंगी नाला पार किया तो उसी समय सामने से ट्रक क्र0 CG 07 C 7500 बालाजी ट्रांसपोर्ट का चालक द्वारा तेज रप्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसकी दादी तपीबाई के सिर में चोंट लगने से उसका भेजा निकल गया जिसके कारण उसकी दादी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी. इसके बाद घटना स्थल से ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.