जशपुर : बगीचा में बस स्टैंड के समीप मिला मरा हुआ कौवा
जशपुर जिला के बगीचा से बड़ी खबर आ रही है, बगीचा बस स्टैंड के समीप फिर से एक मरा हुआ कौवा मिला है. हम आपको बता दें कि पिछले दिन बगीचा के अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक मरा हुआ कौवा मिला था. जिसके बाद बगीचा में शुक्रवार की सुबह एक डेयरी के सामने फिर से मरा हुआ कौआ मिला है.
बगीचा में बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप है. यह बताना भी आवश्यक होगा कि यह
डेयरी भी उस अंग्रेजी शराब दुकान के समीप 50 मीटर पर है. फिलहाल पशु
चिकित्सा विभाग बगीचा ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी उमेश किंडो ने बताया कि
मरे हुए कौवे को जांच के लिए भेज दिया गया है. बगीचा के आस-पास के गांव में
मुर्गी मुर्गियों के मरने की सिलसिला जारी है जिसको लेकर भी ग्रामीण
आशंकित है.
अन्य सम्बंधित खबरें