कलेक्टर भीम सिंह ने सारंगढ़ में तैयार किये जा रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण..ऑनलाइन क्लास में बच्चों की उपस्थिति बढाने पर ज़ोर लगाएं शिक्षक...
कलेक्टर भीम सिंह ने शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के निरीक्षण में पहुंचे। यहां अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारम्भ होने जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी साथ रहे।
कलेक्टर सिंह भवन के सुधार कार्यों के लिए तैयार एस्टीमेट के अनुसार भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल भवन के बाहर की फ्लोरिंग को नया बनाने व अंदर फ्लोर को पॉलिशिंग करने के निर्देश दिए। खिड़की दरवाजों का सुधार करवाने के लिए। स्कूल की छत में जहां मरम्मत की जरूरत है उसे भी पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह स्कूल के लेबोरेट्री व लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया।
उन्होंने वहां जरूरी निर्माण व सुधार कार्य को पूरा करवाने के लिए कहा। उन्होंने स्कूल में अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम के लिये प्राचार्य कक्ष व स्टॉफ रूम भी पृथक से तैयार करवाने के निर्देश दिये।
इस दौरान एसडीएम सारंगढ़ नंदकुमार चौबे, सीईओ सारंगढ़ अभिषेक बनर्जी सहित विद्यालय के प्राचार्य व स्टॉफ उपस्थित रहे।
ऑनलाईन क्लास में बढ़ाये बच्चों का अटेडेंस:-
कलेक्टर सिंह ने वहां मौजूद शिक्षकों से ऑनलाईन क्लासेस के संबंध में जानकारी
ली। शिक्षकों द्वारा बताया गया कि पूरे बच्चे ऑनलाईन क्लासेस अटेंड नहीं
कर रहे है। कलेक्टर सिंह ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी पालकों
से चर्चा कर बच्चों को ऑनलाईन क्लासेस से जोड़े।